Muzaffarpur : कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 30 Jul 2025 9:50 PM
Muzaffarpur : कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
प्रतिनिधि, मीनापुर थाना क्षेत्र के दाऊद छपरा गांव से पुलिस ने भारी मात्रर में विदेशी शराब बरामद किया है. शराब छह चक्का वाले कंटेनर पर लदी थी. बताते चलें कि पुलिस को बुधवार की सुबह करीब तीन बजे सूचना मिली कि अली नेउरा पंचायत के दाऊद छपरा में भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप उतारी जा रही है. उसके बाद थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने दलबल के साथ कंटेनर को घेर लिया. इसके बाद शराब लदे कंटेनर के साथ एक पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया गया. वहीं मौके से शराब धंधेबाज फरार हो गया. थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि दाऊद छपरा गांव से एक कंटेनर में तहखाना बनाकर हरियाणा निर्मित विदेशी शराब 1641 लीटर जब्त की गयी है. मौके से एक कंटेनर के साथ पिकअप वैन को भी जब्त किया गया है. गाड़ी मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










