Muzaffarpur : चौकी व दीवार के बीच गला फंसने से मासूम की मौत
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 26 Apr 2025 10:11 PM
Muzaffarpur : चौकी व दीवार के बीच गला फंसने से मासूम की मौत
मामा की शादी में मां के साथ आया था मासूम, गम में डूबे लोग औराई. चौकी व दीवार के बीच में गर्दन फंसने से एक मासूम की मौत हो गई. घटना थाना क्षेत्र के राजखंड गांव की है जहां अपने रिश्ते के मामा के यहां अहियापुर थाना के खालिदपुर गांव निवासी राजा पासवान अपने परिवार संग सात माह के बच्चे को लेकर विवाह का न्योता पुरने आये थे, जहां शुक्रवार की शाम बारात जाने के उपरांत घर के लोग थकने के कारण गहरी निद्रा में सो रहे थे, शनिवार की सुबह जब आंख खुली तो देखा की सात माह का नवजात मासूम सोनू की गर्दन चौकी व दिवार के बीच में फंसी हुई है, लोगों ने जब बच्चे को बाहर निकाला तो वह दम तोड़ चुका था. घटना के उपरांत परिवार में मातम पसर गया. पीड़ित परिवार की चिंख व पुकार से पुरा वातावरण गमगीन हो गया. स्थानीय जदयू प्रखंड अध्यक्ष बेचन महतो ने बताया की घटना के कारण सभी लोग मर्माहत हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










