बिहार : मुजफ्फरपुर में दलित महिला की जलाकर हत्या

Updated at : 15 Jan 2017 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मुजफ्फरपुर में दलित महिला की जलाकर हत्या

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के कांटी थाना अंतर्गत टरमा गांव स्थित एक दलित बस्ती में बीती रात एक महिला को खाट में बांध दिया गया और कथित तौर पर जलाकर उसकी हत्या कर दी गयी. पुलिस उपाधीक्षक (पश्चिमी) अजय कुमार ने आज बताया कि मृतक महिला का नाम राजकली देवी (45) है और […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के कांटी थाना अंतर्गत टरमा गांव स्थित एक दलित बस्ती में बीती रात एक महिला को खाट में बांध दिया गया और कथित तौर पर जलाकर उसकी हत्या कर दी गयी. पुलिस उपाधीक्षक (पश्चिमी) अजय कुमार ने आज बताया कि मृतक महिला का नाम राजकली देवी (45) है और वह बिंदेश्वर चौधरी की पत्नी है.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है. अजय ने आपसी रंजिश के कारण महिला की हत्या किए जाने की संभावना जताते हुए बताया कि मृतक के पुत्र अशोक चौधरी द्वारा अपनी मां की हत्या में स्थानीय पूर्व पार्षद प्रेम चौधरी का हाथ होने का आरोप लगाए जाने पर प्रेम चौधरी को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन