मुजफ्फरपुर सहित छह जिलों में 9 यूनिट को मिली मंजूरी

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर सहित छह जिलों में 9 यूनिट को मिली मंजूरी

9 units got approval in six districts

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

पटना में बियाडा के प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमेटी की बैठक हुई. इसमें बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में नौ नयी औद्योगिक इकाइयों को जमीन आवंटित करने को मंजूरी दी गयी. इन इकाइयों को पटना, बक्सर, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय व पूर्णिया जैसे जिलों में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में कुल 15.31 एकड़ भूमि आवंटित की गयी है. इसमें खाद्य प्रसंस्करण, आइटी व आइटीइएस के साथ-साथ सामान्य विनिर्माण भी शामिल है. इन आवंटनों से इन क्षेत्रों में न सिर्फ औद्योगिक विकास होगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नये अवसर भी पैदा होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन