नोट बदलने बैंक जाने के क्रम में कारोबारी से डेढ़ लाख की लूट

Updated at : 10 Nov 2016 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
नोट बदलने बैंक जाने के क्रम में कारोबारी से डेढ़ लाख की लूट

मुजफ्फरपुर : बैंक में पुराने नोट को जमा करने जा रहे व्यवसायी से डेढ़ लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक घटना जिले के अहियापुर स्थित जमालाबाद के पास की है जहां बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि व्यवसायी पुराने नोटों का बंडल […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बैंक में पुराने नोट को जमा करने जा रहे व्यवसायी से डेढ़ लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक घटना जिले के अहियापुर स्थित जमालाबाद के पास की है जहां बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि व्यवसायी पुराने नोटों का बंडल लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे. उसी दौरान घात लगाये अपराधियों ने हथियार के बल पर रुपये लूट लिये.

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं बाइक सवार अपराधी फरार हो गये हैं. केंद्र सरकार के आदेश के बाद बैंकों में पुराने नोट को जमा करने का सिलसिला जारी है. इस दौरान लोग भारी मात्रा में कैश जमा कराने के लिये बैंकों में जा रहे हैं. इसी का फायदा उठाकर अपराधी लूट को अंजाम दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन