ePaper

मुजफ्फरपुर में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, 3 गिरफ्तार

Updated at : 24 Aug 2016 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, 3 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के बोचहां थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज एक ट्रक से भारत में निर्मित विदेशी शराब के 304 पेटी को जब्त किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब की इस खेप के साथ तीन लोगों अर्जुन सहनी :ट्रक चालक:, विनय […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के बोचहां थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज एक ट्रक से भारत में निर्मित विदेशी शराब के 304 पेटी को जब्त किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब की इस खेप के साथ तीन लोगों अर्जुन सहनी :ट्रक चालक:, विनय भगत और मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया गया है. एक पेटी में शराब की 12 बोतले हैं.

उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से लायी गयी शराब की यह खेप किसे आपूर्ति की जानी थी इस बारे में गिरफ्तार लोगों से यह पता लगाया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि बिहार में गत अप्रैल महीने से पूर्ण शराबबंदी लागू है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन