मुजफ्फरपुर में बीमा कंपनी कर्मचारी से 4 लाख की लूट

मुजफ्फरपुर : जिले में अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर एक बीमा कंपनी के कर्मचारी से चार लाख रुपये लूट लिये. जानकारी के मुताबिक कर्मचारी पैसे लेकर एचडीएफसी बैंक में जमा कराने जा रहा था. बताया जा रहा है कि दहशत फैलाने के लिये लुटेरों ने हवाई फायरिंग भी की. रुपये लूटने के बाद वह फरार हो […]
मुजफ्फरपुर : जिले में अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर एक बीमा कंपनी के कर्मचारी से चार लाख रुपये लूट लिये. जानकारी के मुताबिक कर्मचारी पैसे लेकर एचडीएफसी बैंक में जमा कराने जा रहा था. बताया जा रहा है कि दहशत फैलाने के लिये लुटेरों ने हवाई फायरिंग भी की. रुपये लूटने के बाद वह फरार हो गये. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है जिसमें लुटेरों की तस्वीरें कैद होने की संभावना है. घटना शहर के कलमबाग चौक पर घटी है.
एक निजी बीमा कंपनी का कर्मचारी पैसे लेकर जा रहा था. रास्ते में घात लगाकर बैठे अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर उससे पैसे लूट लिये. हालांकि घटना स्थल के पास में ही काजी मुहम्दपुर थाना है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










