Muzaffarpur: तालाब में शव मिलने से मचा हड़कंप, शनिवार शाम से थी लापता

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur Crime katra shivdaspur minor girl dead body found in pond investigation

पोखर में मिला शव, ग्रामीणों की भीड़ जुटी

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव में रविवार को एक पोखर से 16 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई. वह शनिवार शाम से लापता थी. पुलिस मामले की जांच हत्या और दुर्घटना दोनों बिंदुओं पर कर रही है. पढ़ें पूरा अपडेट…

विज्ञापन

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड अंतर्गत शिवदासपुर गांव में रविवार की सुबह भारी अफरा-तफरी का माहौल रहा. यहाँ गांव के ही एक पोखर से 16 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया गया है. इस खबर के फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है.

शनिवार शाम से ही थी लापता

जानकारी के अनुसार, किशोरी शनिवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई थी. जब देर रात तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. परिजनों ने गांव और रिश्तेदारों के यहाँ काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिल सका. रविवार सुबह जब ग्रामीण पोखर की तरफ गए, तो उन्होंने पानी में एक शव को उतराते हुए देखा.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकलवाया. शव की पहचान होते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने प्रारंभिक कागजी कार्यवाही के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है.

दुर्घटना या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

इस मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह महज एक दुर्घटना है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश या हत्या का मामला है. फिलहाल पुलिस ग्रामीणों और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

मुजफ्फरपुर के कटरा से कन्हैया कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन