Muzaffarpur: घर में सो रहा व्यक्ति जिंदा जलकर राख, जैतपुर में भीषण अग्निकांड

Updated:
विज्ञापन

आग की लपटें (प्रतिकात्मक)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में आग लगने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई. मोतीपुर से आई दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर और व्यक्ति दोनों राख हो चुके थे. पढ़ें पूरा अपडेट…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा गांव में रविवार को आग का तांडव देखने को मिला. यहाँ वार्ड नंबर 10 स्थित एक फुसनुमा घर में अचानक भीषण आग लग गई. इस भयावह घटना में घर के भीतर मौजूद करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मची है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

विज्ञापन

आग की लपटों ने संभलने का मौका नहीं दिया

मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर सो रहे व्यक्ति को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका. देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों के घेरे में आ गया. स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन फूस का घर होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था.

दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल अग्निशामालय मोतीपुर की टीम दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची. अग्निशमन दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक घर के अंदर मौजूद व्यक्ति पूरी तरह जल चुका था. अधिकारियों ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

बाप-बेटे की बीच विवाद की जानकारी

जानकारी के अनुसार, घटना रात 11.30 बजे की बताई जा रही है. मृतक की मां अपने पुत्र की हत्या का आरोप अपने पति राजकुमार राय, छोटे बेटे और बहु पर लगा रही है. मृतक राजेश राय पैर से लंगड़ा था. दरवाजे पर हीं लकड़ी की गुमटी में बिस्किट खैनी आदि बेचकर जीवन यापन करता था. बेटे और बाप के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था. वे लोग बार बार राजेश राय को मारने की धमकी देते थे. मृतक की मां का कहना है कि राजेश राय सोया हुआ था, तभी उसके पिता, छोटा भाई, भाभो और एक रिश्तेदार मिलकर फुशनुमा घर में आग लगा दिया, जिससे राजेश की मौत हो गई.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अग्निकांड की जानकारी मिलते ही स्थानीय जैतपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से जले हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान और आग लगने की सटीक वजहों का पता लगाया जा रहा है. घटना के बाद से गांव के लोग डरे-सहमे हुए हैं.

मुजफ्फरपुर से चंदन की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन