कार्ड बदल खाते से 82 हजार रुपये उड़ाये
Author Chandan
Updated:
विज्ञापन

82 thousand rupees were withdrawn
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
एटीएम फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने युवक का कार्ड बदल दिया. उन्होंने खाते से 82 हजार 400 रुपये की जालसाजी कर ली. कन्हौली खादी भंडार रोड निवासी कपिलेश्वर कुमार ने मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि 16 अक्तूबर को 11 बजे पीएंडटी चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया से 25 हजार रुपये निकाले थे. एटीएम से निकलने के दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने कहा कि कैंसिल नहीं हुआ है. कैंसिल कर दीजिए नहीं तो दूसरा खाते से रुपये उड़ा देगा. कैंसिल करने के दौरान दोनों एटीएम बूथ के अंदर घुस गये. झांसे में एटीएम कार्ड बदल लिया. यह उन्हें पता नहीं चल सका. अगले दिन जब वह एटीएम से पैसा निकालने गये तो पता चला कि खाते में कैश ही नहीं है. बैंक जाकर स्टेटमेंट निकाला तो एटीएम फ्रॉड गिरोह के बदमाशों ने खाते से 82 हजार 400 रुपये रुपये निकाल लिए थे. इसके बाद नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










