ePaper

Bihar : ननद-भौजाई से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर चाकू मारा

Updated at : 15 Apr 2016 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar : ननद-भौजाई से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर चाकू मारा

मुजफ्फरपुर : जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात शौच के लिए निकली महिला से अपराधियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया. बीच-बचाव करने के लिए आयी ननद को भी गुंडों ने अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा, विफल होने पर दोनों को चाकू घोपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात शौच के लिए निकली महिला से अपराधियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया. बीच-बचाव करने के लिए आयी ननद को भी गुंडों ने अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा, विफल होने पर दोनों को चाकू घोपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव है वहीं गांव के लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आरोपियों ने पीड़िता के घर पर किया हमला

मामले में पीड़ित महिला और उसकी ननद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. जिसमें गांव के पिंटू सहनी, भदई सहनी और शिवमंगल सहनी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. शिकायत दर्ज कराने से गुस्साये आरोपियों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता के घर पर हमला बोल दिया. पीड़ित के परिवार वालों को धमकाने के साथ उसके साथ मारपीट करने लगे.

गश्ती दल ने अस्पताल में भरती कराया

दोनों महिलाओं को घायल अवस्था में पुलिस की गश्ती दल ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कोई भी आरोपी बख्शे नहीं जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन