बिहार : ट्रक से कुचल कर तीन महिला कांवडियों की मौत

मुजफ्फरपुर : एक ट्रक से कुचलकर तीन महिला कांवडियों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी जबकि एक अन्य महिला कांवडिया गंभीर रुप से घायल हो गयी. यह घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढनी थाना अन्तर्गत सकरी चौक के पास आज सुबह हुई. पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मृतक और घायल […]
मुजफ्फरपुर : एक ट्रक से कुचलकर तीन महिला कांवडियों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी जबकि एक अन्य महिला कांवडिया गंभीर रुप से घायल हो गयी. यह घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढनी थाना अन्तर्गत सकरी चौक के पास आज सुबह हुई.
पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मृतक और घायल चारों कांवडिया बैशाली जिला की निवासी बतायी जाती हैं. ये महिलायें सामवन महीने के अवसर पर गंगा जल चढाने मुजफ्फरपुर जिले के गरीबनाथ मंदिर जा रही थीं.
उन्होंने बताया कि घटना के विरोध में शवों को सडक पर रखकर स्थानीय लोगों ने मुजफ्फरपुर पटना मुख्य मार्ग ( राष्ट्रीय राज्यमार्ग संख्या 77) को जाम कर रखा है. अजय ने बताया कि हादसे में घायल एक अन्य महिला कांवडिया को इलाज के लिये मुजफ्फरपुर जिला सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है. लोगों को समझाकर सडक जाम को समाप्त कराये जाने के लिये पुलिस एवं प्रशासन द्वारा प्रयास जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




