चाचा के डर से घर से भागी लड़की जीआरपी पहुंची
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2015 8:02 PM
मुजफ्फरपुर. सरैया थाना क्षेत्र के नया गांव मुगौली की रहने वाली 16 वर्षीय सोनी कुमारी अपने चाचा के डर से घर से भाग कर जंकशन पर पहुंच गयी. जंकशन के बुकिंग काउंटर पर उसे अकेले बैठे देख जीआरपी उसे थाने ले आयी. पूछताछ में सोनी कुमारी ने बताया कि उसके माता पिता की मौत हो […]
मुजफ्फरपुर. सरैया थाना क्षेत्र के नया गांव मुगौली की रहने वाली 16 वर्षीय सोनी कुमारी अपने चाचा के डर से घर से भाग कर जंकशन पर पहुंच गयी. जंकशन के बुकिंग काउंटर पर उसे अकेले बैठे देख जीआरपी उसे थाने ले आयी. पूछताछ में सोनी कुमारी ने बताया कि उसके माता पिता की मौत हो चुकी है. एक भाई है. वह दिल्ली में रहता है. उसके चाचा उसे मारते पीटते रहते हंै. चाची भी उसके साथ अच्छा बरताव नहीं करती है. इस कारण वह घर से भाग कर दिल्ली अपने भाई के यहां जाने के लिये जंकशन पर आयी थी. लेकिन पैसा नहीं रहने के कारण वह ट्रेन पर नहीं बैठ सकी. जीआरपी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सोनी से पूछताछ के बाद उसे महिला हेल्प लाइन के हवाले कर दिया गया है. इसके साथ ही उसके भाई को भी खबर कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










