मुजफ्फरपुर: दो डाकपालों पर 10 लाख से अधिक गबन का केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
FIR lodged in Aurai post office embezzlement case

औराई थाना

मुजफ्फरपुर के औराई में दो शाखा डाकपालों पर 10 लाख रुपये से अधिक गबन का मामला दर्ज किया गया है. डाक विभाग की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के औराई से फिरोज अख्तर की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: औराई प्रखंड के दो डाकघरों में लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है. भारतीय डाक विभाग की शिकायत पर औराई थाना में दो शाखा डाकपालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

निरीक्षण में खुला मामला

जानकारी के अनुसार विगत 12 दिसंबर को तत्कालीन औचक निरीक्षक उदय नारायण चौधरी ने सरहंचिया पंचायत स्थित हंसवाड़ा डाकघर का निरीक्षण किया था.

निरीक्षण के दौरान शाखा डाकपाल श्री मुनीष 10 लाख 1 हजार 95.5 रुपये की राशि प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे. इसके बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से उन्हें सेवा से अलग कर दिया.

राशि जमा नहीं करने पर प्राथमिकी

विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न माध्यमों से संबंधित डाकपाल को राशि जमा करने के लिए सूचना दी गई, लेकिन अब तक रकम जमा नहीं की गई.

इसी तरह जनार पंचायत के तत्कालीन शाखा डाकपाल सुशांत कुमार मिश्रा पर भी राशि गबन का आरोप लगा है.

राशि वापस नहीं करने पर डाक निरीक्षक उत्तरी अनुमंडल सरोज कुमार ने दोनों के खिलाफ औराई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

पुलिस जांच में जुटी

थानाध्यक्ष हेमलता कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है.

डाक विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि गबन की राशि का इस्तेमाल कहां किया गया और मामले में अन्य किसी की संलिप्तता तो नहीं है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन