मुजफ्फरपुर: डाक कर्मचारियों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू, काली पट्टी बांधकर कर रहे काम

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ ने निजीकरण और जबरन लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है. कर्मचारी काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जता रहे हैं और चेतावनी दी है कि मांगें न पूरी होने पर आंदोलन उग्र होगा.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: कर्मचारी विरोधी नीतियों, जबरन लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली और निजीकरण के प्रयासों के विरोध में भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ (बीपीईएफ) एवं इससे संबद्ध यूनियनों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत कर दी है. आंदोलन के प्रथम चरण के तहत 27 जुलाई तक मुजफ्फरपुर सहित देशभर के सभी डाक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताते हुए सामान्य रूप से ड्यूटी कर रहे हैं.

मुजफ्फरपुर मंडल और आरएमएस कार्यालयों में दिखा विरोध का असर

इसी क्रम में मुजफ्फरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी मुख्य डाकघरों, उपडाकघरों और आरएमएस (RMS) कार्यालयों के कर्मचारियों ने भी अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर काम किया और विभाग की नीतियों के प्रति अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया. कर्मचारियों का कहना है कि विभाग द्वारा थोपी जा रही अनुचित नीतियों और निजीकरण की ओर बढ़ाए जा रहे कदमों से कर्मियों का भारी मानसिक उत्पीड़न हो रहा है.

28 जुलाई को मंडलीय कार्यालयों पर गेट मीटिंग और प्रदर्शन

संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि 27 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराने के बाद आंदोलन के दूसरे चरण में 28 जुलाई को सभी मंडलीय कार्यालयों के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा. इस दौरान गेट मीटिंग आयोजित कर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी और प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा.

मांगें न मानी गईं तो 5 अगस्त से उग्र आंदोलन की चेतावनी

कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस दौरान सरकार और डाक विभाग द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो 5 अगस्त को इस आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा. कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि अपने अधिकारों और डाक व्यवस्था के अस्तित्व को बचाने के लिए यह चरणबद्ध आंदोलन मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर के लाल का ब्रिटेन में बजा डंका, कनिष्क नारायण बने यूके के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री


विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन