मुजफ्फरपुर के बेला में पतंग लूटने के दौरान खूनी संघर्ष, चाईनीज मांझे की चपेट में आने से दो बच्चे घायल

Author Chandan|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

चाईनीज मांझे की चपेट में आने से दो बच्चे घायल

मुजफ्फरपुर के धीरनपट्टी गांव में पतंग लूटने की होड़ में बच्चों के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान प्रतिबंधित चाईनीज मांझे की चपेट में आने से दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र के धीरनपट्टी गांव में शनिवार को पतंग लूटने की होड़ में बच्चों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. खेल-खेल में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. इस दौरान प्रतिबंधित और जानलेवा चाईनीज मांझे की चपेट में आने से दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. गनीमत यह रही कि एक बच्चे की गर्दन कटने से बाल-बाल बच गई, जबकि दूसरे का हाथ गंभीर रूप से कट गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Chinese manjha injury: छत और मैदान पर पतंगबाजी के दौरान हुआ विवाद

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार धीरनपट्टी इलाके में कुछ बच्चे छतों और खुले मैदान में पतंगबाजी कर रहे थे. इसी दौरान एक कटी हुई पतंग को लूटने के लिए दर्जनों बच्चे एक साथ सड़क पर दौड़ पड़े. पतंग पर अपना कब्जा जमाने की होड़ में बच्चों के बीच पहले तू-तू मैं-मैं हुई और फिर देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया.

चाईनीज मांझे के जाल में उलझे मासूम

इसी आपाधापी और हंगामे के बीच एक बच्चा खतरनाक चाईनीज मांझे के जाल में बुरी तरह उलझ गया. मांझा सीधे उसके गले के पास फंस गया. चीख-पुकार मचने पर जब दूसरे बच्चे ने उसे बचाने का प्रयास किया, तो उसकी हथेलियों में मांझे की तेज धार से गहरी चोट लग गई. लोगों ने तुरंत पहुंचकर किसी तरह मांझा काटकर बच्चों की जान बचाई.

अस्पताल में इलाज और पुलिस की जांच शुरू

घटना के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल बच्चों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों के मुताबिक दोनों बच्चे अब खतरे से बाहर हैं. बेला थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और स्थानीय लोगों ने धड़ल्ले से बिक रहे चाईनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच फिर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, 12 फेरों के लिए 11 सितंबर से परिचालन शुरू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन