Muzaffarpur : 251 कन्याओं ने यज्ञ के लिए निकाली कलश शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : 251 कन्याओं ने यज्ञ के लिए निकाली कलश शोभायात्रा

Muzaffarpur : 251 कन्याओं ने यज्ञ के लिए निकाली कलश शोभायात्रा

विज्ञापन

बंदरा़ मुन्नी बैंगरी पंचायत के केवटसा गोदाम टोला स्थित शिव मंदिर प्रांगण से छह दिवसीय यज्ञ के लिए कलश शोभायात्रा निकाली गयी़ शोभा यात्रा में शामिल 251 कन्याएं यज्ञस्थल से केवटसा, सखौरा, सहुरी सैदपुर होती हुईं बूढ़ी गंडक नदी के पूसा पुल घाट पहुंची, जहां पंडित सुनील झा ने मुख्य यजमान अनिल साह के साथ कन्याओं काे जलबोझी करायी. आयोजन समिति के सदस्य सह वार्ड सदस्य राजकुमार महतो ने बताया कि कार्यक्रम छह दिन तक चलेगा. बुधवार को 24 घंटे का अष्टयाम और अखंड हवन यज्ञ, गुरुवार को अष्टयाम की समाप्ति के बाद शाम में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी निकाली जायेगी. साथ ही रात्रि में श्री सीताराम विवाह कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. शुक्रवार की रात में रामकलेवा और शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी जायेगी. रविवार को मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा. शोभा यात्रा में विजय सहनी, शंभू सहनी, नरेश पासवान, अर्जुन महतो, नंदू साह, राजेश शाह, दीपक साह समेत अन्य ग्रामीण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन