खेत से 21 बोतल शराब व 11 लीटर स्प्रिट जब्त

Updated at : 24 Feb 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
खेत से 21 बोतल शराब व 11 लीटर स्प्रिट जब्त

अहियापुर थाने की पुलिस ने बखरी के अकबरपुर गांव में छापेमारी के दौरान एक खेत से 21 बोतल विदेशी शराब और 11 लीटर स्प्रिट जब्त किया है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: अहियापुर थाने की पुलिस ने बखरी के अकबरपुर गांव में छापेमारी के दौरान एक खेत से 21 बोतल विदेशी शराब और 11 लीटर स्प्रिट जब्त किया है. पुलिस को एक पीले रंग के बोरे में यह सामान मिला. छापेमारी के दौरान शराब का धंधेबाज फरार हो गया. पुलिस टीम के सदस्यों में शामिल चौकीदार ने फरार धंधेबाज की पहचान की है. अभियुक्तों में अहियापुर थानां क्षेत्र के बखरी के लाल साहनी, संजय साहनी, सुजीत साहनी, आकाश साहनी, अलोक साहनी और सेखर साहनी शामिल हैं. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ दरोगा निधि कुमारी के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन