एसकेएमसीएच में 18 बेड का बना लू वार्ड

Updated at : 11 Apr 2024 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
एसकेएमसीएच में 18 बेड का बना लू वार्ड

एसकेएमसीएच में 18 बेड का बना लू वार्ड

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. गर्मी की धमक को देखते हुए लू के बाबत तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है. इसको लेकर एसकेएमसीएच भी पूरी तरह तैयार हो चुका है. एसकेएमसीएच में हिट वेव को लेकर वार्ड तैयार किया गया है. हिट वेव वार्ड में 18 बेड बनाया गया है. इसमें 11 एसी लगाये गये हैं. इसमें एक चिकित्सा पदाधिकारी और 2 पारा मेडिकल स्टाफ की 24 घंटे तैनाती की गयी है. एसकेएमसीएच में लू के मरीजों के उपयोग में आने वाली दवा से लेकर उपकरण की व्यवस्था भी पूरी कर ली गयी है. मरीजों के परिजन को बैठने से लेकर पीने के लिए स्वच्छ ठंडे पानी की व्यवस्था की गयी है. एसकेएमसीएच प्रबंधन ने इसकी सूचना विभाग को भी भेज दी है. एसकेएमसीएच अधीक्षक प्रो. कुमारी विभा ने बताया कि लू को लेकर हिट वेव डेडीकेटेड वार्ड तैयार हो चुका है. इसमें 18 बेड की व्यवस्था की गई है. जरूरत पड़ने पर आगे भी बेड की संख्या बढ़ाई जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन