Muzaffarpur: बढ़ी मुसीबत, समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य, 15 मई तक दर्जनों ट्रेनें रद्द

Published at :10 May 2026 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News samastipur darbhanga rail section doubling work trains cancelled diverted

समस्तीपुर - दरभंगा रेलखंड पर चालित ट्रेन की तस्वीर

Muzaffarpur News: समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर दोहरीकरण और एनआई कार्य के कारण 15 मई तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा. बिहार संपर्क क्रांति सहित कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, जबकि आरा-जयनगर एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. पढें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है. रेल खंड के दोहरीकरण कार्य को अंतिम रूप देने के लिए रामभद्रपुर, हयघाट और थलवारा स्टेशनों पर प्री-एनआई और एनआई (Non-Interlocking) कार्य शुरू किया गया है. इस विशेष ट्रैक कार्य के कारण रेलवे प्रशासन ने 11 से 15 मई 2026 तक कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द करने और कई का मार्ग बदलने का निर्णय लिया है.

ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जयनगर, समस्तीपुर और दरभंगा से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें इस अवधि में प्रभावित रहेंगी. रद्द होने वाली ट्रेनों में मुख्य रूप से:

  • आरा-जयनगर-आरा (13226/13225): 12 से 15 मई तक रद्द.
  • जयनगर-मनिहारी-जयनगर (15284/15283): 12 से 14 मई तक रद्द.
  • दरभंगा-वाराणसी सिटी (15551/15552): 13 और 14 मई को रद्द.
  • समस्तीपुर-जयनगर पैसेंजर: 11 से 15 मई तक रद्द.
  • दरभंगा-समस्तीपुर पैसेंजर: 12 से 14 मई तक परिचालन बंद रहेगा.

बिहार संपर्क क्रांति सहित कई ट्रेनों का रूट बदला

दोहरीकरण कार्य के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है. बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565/12566) 13 और 14 मई को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी. वहीं, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (02569/02570) 11 से 14 मई तक वाया सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज होकर चलाई जाएगी. जननायक और सरयू यमुना एक्सप्रेस का मार्ग भी सीतामढ़ी होकर परिवर्तित किया गया है.

पवन एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें होंगी नियंत्रित

देरी से चलने वाली ट्रेनों में पवन एक्सप्रेस (11062) 14 मई को जयनगर से 180 मिनट और जयनगर-उधना एक्सप्रेस 150 मिनट की देरी से खुलेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए 12 और 13 मई को दरभंगा-समस्तीपुर के बीच शाम 16:15 बजे एक स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी. साथ ही, मार्ग परिवर्तन के दौरान ट्रेनों का सीहो स्टेशन पर 2 मिनट का अतिरिक्त ठहराव सुनिश्चित किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि घर से निकलने से पहले ट्रेनों की अपडेट समय सारणी अवश्य देख लें.

मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन