पदमौल-कच्ची पक्की मार्ग पर सफर हुआ खतरनाक, प्रशासनिक अनदेखी से नाराज ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News -madhopur-susta-chowk-drain-construction-delay-dangerous-potholes-public-outrage

गड्ढे में गिरी बाइक

Muzaffarpur News: माधोपुर सुस्ता चौक पर एक साल से अधूरा पड़ा नाला निर्माण जानलेवा साबित हो रहा है. गहरे गड्ढों के कारण आए दिन हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. प्रशासन की चुप्पी किसी बड़ी अनहोनी को दावत दे रही है. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता के माधोपुर चौक पर विकास की कछुआ चाल अब राहगीरों की जान पर भारी पड़ रही है. पदमौल-कच्ची पक्की मार्ग पर स्थित इस महत्वपूर्ण चौक पर एक वर्ष पूर्व नाला निर्माण के लिए गहरे गड्ढे खोदे गए थे. विडंबना यह है कि साल भर बीत जाने के बाद भी न तो नाला बना और न ही इन गड्ढों को भरा गया. आज ये गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए ‘मौत का जाल’ बन चुके हैं.

प्रशासन बेखबर, दर्जनों लोग हो चुके हैं चोटिल

स्थानीय निवासियों में प्रशासनिक अनदेखी को लेकर भारी आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि अब तक दर्जनों लोग, विशेषकर बाइक सवार और बुजुर्ग, इन गड्ढों में गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं. लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत और संबंधित विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं. स्थिति यह है कि रात के अंधेरे में अनजान राहगीरों के लिए यहाँ से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा है.

सावधानी से चलें: ‘प्रभात खबर’ की अपील

प्रशासनिक सुस्ती के कारण माधोपुर चौक पर हर पल हादसे की आशंका बनी रहती है. वाहन चालक और पैदल यात्री अपनी जान हथेली पर लेकर चलने को मजबूर हैं. ‘प्रभात खबर’ तमाम पाठकों और राहगीरों से अपील करता है कि यदि आप पदमौल-कच्ची पक्की मार्ग से गुजर रहे हैं, तो माधोपुर सुस्ता चौक के पास अत्यधिक सावधानी बरतें. अपनी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाला निर्माण पूरा करने या गड्ढों को भरने की मांग की है.

मुजफ्फरपुर के मनियारी से श्याम कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन