इंटर परीक्षा के पहले दिन ही ट्रैफिक व्यवस्था चरमरायी

मुजफ्फरपुर : इंटर परीक्षा के पहले दिन ही ट्रैफिक पुलिस की तैयारी ध्वस्त हो गयी. साेमवार को पूरे दिन शहर का अधिकतर हिस्सा जाम की चपेट में रहा. सुबह 10 बजे से शाम तक लोग जाम से परेशान रहे. ट्रैफिक चरमराने की शिकायत वरीय पुलिस अधिकारी से भी की गयी. दोपहर तीन बजे के करीब […]
मुजफ्फरपुर : इंटर परीक्षा के पहले दिन ही ट्रैफिक पुलिस की तैयारी ध्वस्त हो गयी. साेमवार को पूरे दिन शहर का अधिकतर हिस्सा जाम की चपेट में रहा. सुबह 10 बजे से शाम तक लोग जाम से परेशान रहे. ट्रैफिक चरमराने की शिकायत वरीय पुलिस अधिकारी से भी की गयी. दोपहर तीन बजे के करीब अखाड़ाघाट पुल पर ट्रैफिक डीएसपी जाम में फंसे एक घंटे तक फंसे रहे.
शाम को भी अखाड़ाघाट पुल पर जाम लगा रहा. दोपहर को पहली पाली व शाम को दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद कलमबाग चौक, अघोरिया बाजार चौक, छाता चौक, भगवानपुर-रेवा रोड, क्लब रोड, एलएनटी कॉलेज के निकट, सिकंदरपुर इलाका, पावर हाउस चौक आदि जगहों पर भीषण जाम लगा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




