जिले की चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा : संजय सिंह
Updated at : 30 Dec 2019 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : लोजपा जिलेे की चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके लिए पार्टी ने एक मानक तय किया है. इसके तहत जो कार्यकर्ता 25 हजार सदस्य बनायेंगे, वहीं उम्मीदवारों की सूची में शामिल होंगे. उक्त बातें जिला लोजपा के सदस्यता अभियान समिति की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव सह सदस्यता […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : लोजपा जिलेे की चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके लिए पार्टी ने एक मानक तय किया है. इसके तहत जो कार्यकर्ता 25 हजार सदस्य बनायेंगे, वहीं उम्मीदवारों की सूची में शामिल होंगे. उक्त बातें जिला लोजपा के सदस्यता अभियान समिति की समीक्षा बैठक में
मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव सह सदस्यता अभियान प्रभारी संजय सिंह ने कही. माड़ीपुर के होटल में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि जिला में सदस्यता अभियान जोर शोर से चलाया जायेगा. 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाली पार्टी की रैली में जिला लोजपा की सर्वाधिक भागीदारी होगी.
मौके पर प्रदेश सचिव विनीता सिंह, शुभंकर सिंह, उमाशंकर यादव, अभिजीत सिंह, गोल्डेन सिंह, प्रधान महासचिव संजय पासवान, सुनील कुमार तिवारी, सज्जन कुमार पासवान, राज कुमार पासवान, अनाम्या सिंह, रंधीर कुमार, कुणाल चौधरी, गौड़ी नंदन पासवान सहित दर्जन कार्यकर्ता मौजूद थे. दूसरी ओर राहुल सिंह, दुर्गेश ठाकुर, किशन कुमार, गणेश शर्मा, सुमित कुमार, अमित कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




