साहेबगंज फीडर से 17 नवंबर तक पांच घंटे गुल रहेगी बिजली

मुजफ्फरपुर : लो टेंशन व हाई टेंशन तार को बदलने और नये फीडर के लाइन खींचने सहित अन्य काम को लेकर शुक्रवार को जिले में विभिन्न जगहों पर बिजली आपूर्ति पांच से आठ घंटे बाधित रहेगी. साहेबगंज 33 केवीए फीडर की बिजली 8 से 17 नवंबर तक हाइ टेंशन तार को बदलने को लेकर सुबह […]
मुजफ्फरपुर : लो टेंशन व हाई टेंशन तार को बदलने और नये फीडर के लाइन खींचने सहित अन्य काम को लेकर शुक्रवार को जिले में विभिन्न जगहों पर बिजली आपूर्ति पांच से आठ घंटे बाधित रहेगी. साहेबगंज 33 केवीए फीडर की बिजली 8 से 17 नवंबर तक हाइ टेंशन तार को बदलने को लेकर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी.
इस कारण मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज व धनैया और मोतिहारी जिले के केसरिया पावर सब स्टेशन की बिजली बंद रहेगी. इससे जिले के पश्चिमी इलाके प्रभावित होंगे. शहर क्षेत्र में विभिन्न इलाकों में केबलिंग के लिए अलग-अलग समय में बिजली बाधित रहेगी.
यहां बंद रहेगी बिजली
तार बदलने को साहेबगंज, धनैया व केसरिया पीएसएस की बिजली सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा. इस कारण जिले के पश्चिमी इलाके में आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
पोल लगाने व केबलिंग को लेकर नयाटोला में एक ट्रांसफॉर्मर की बिजली सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी. इस कारण नयाटोला पॉलिटेक्निक, रामकिंकर लेन, समुंदर साह लेन की बिजली प्रभावित होगी.कर्बला रोड में 11 केवीए टीवी सेंटर की बिजली शुक्रवार रात 9.30 से 12.30 देर रात तक बंद रहेगी.जर्जर तार को बदलने को श्रीराम नगर और दाउदपुर कोठी इलाके की बिजली सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




