मझौलिया में दो पक्षों में भिड़ंत, चार जख्मी

मुजफ्फरपुर : मझौलिया में आपसी विवाद को लेकर सोमवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इसमें मीट व्यवसायी रिक्की समेत दोनों पक्षों के चार लोग जख्मी जख्मी हो गये. इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें जानलेवा हमला करने व छिनतई करने का आरोप […]
मुजफ्फरपुर : मझौलिया में आपसी विवाद को लेकर सोमवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इसमें मीट व्यवसायी रिक्की समेत दोनों पक्षों के चार लोग जख्मी जख्मी हो गये. इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें जानलेवा हमला करने व छिनतई करने का आरोप लगाया गया है.
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. एक पक्ष की सबरा खातून ने बताया कि वह अपने पुत्र के साथ घर लौट रही थी. इसी दौरान मीट व्यवसायी मो. रिक्की और मो. अल्ताफ समेत अन्य लोगों ने उसे घेर लिया और रॉड से उसके पुत्र पर वार किया. इससे उसके कान और चेहरे पर गंभीर चोट लगी. विरोध करने पर
आरोपितों ने उसकी भी पिटाई कर पर्स छीन लिया. उसमें एक हजार रुपये समेत अन्य सामान थे. शोर सुनकर गांव के लोग जुटने लगे, तो आरोपित भाग निकले. इधर, मो. रिक्की के पिता ने बताया कि उनका पुत्र मीट का ऑर्डर लेकर घर लौट रहा था. तभी मो. दानिश और मो. अल्ताफ समेत अन्य लोगों ने रास्ते में घेर कर मारपीट कर नौ हजार रुपये छीन लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




