आसमान में छाये रहेंगे बादल, रुक-रुक कर होगी बारिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2019 2:41 AM
मुजफ्फरपुर : शहर के अलग-अलग इलाकों में बुधवार को बारिश होती रही. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाये रहेंगे व रुक-रुक बारिश होगी. हफ्ते भर से हो रही बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है. खास कर रात के तापमान में तेजी से गिरावट […]
मुजफ्फरपुर : शहर के अलग-अलग इलाकों में बुधवार को बारिश होती रही. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाये रहेंगे व रुक-रुक बारिश होगी. हफ्ते भर से हो रही बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है.
खास कर रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है. शहर के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी.अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 85 व न्यूनतम 65 प्रतिशत रही.मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक इसी तरह के मौसम रहने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










