टेंडर के बाद भी वर्क ऑर्डर नहीं हुआ जारी

Updated at : 07 Aug 2019 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
टेंडर के बाद भी वर्क ऑर्डर नहीं हुआ जारी

मुजफ्फरपुर :मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के काम की प्रगति रिपोर्ट ठीक नहीं होने के कारण सरकार स्तर पर काफी नाराजगी है. पटना में मंगलवार को प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद की मौजूदगी में नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने चारों स्मार्ट सिटी के काम की समीक्षा की. इस दौरान मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के पीडीएमसी व […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर :मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के काम की प्रगति रिपोर्ट ठीक नहीं होने के कारण सरकार स्तर पर काफी नाराजगी है. पटना में मंगलवार को प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद की मौजूदगी में नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने चारों स्मार्ट सिटी के काम की समीक्षा की. इस दौरान मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के पीडीएमसी व प्रशासन द्वारा जो काम किये गये हैं, उस पर असंतोष जताया गया.

मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि जुब्बा सहनी, इंदिरा, चिल्ड्रेन पार्क व स्मार्ट सिटी के इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर भवन (आईसीसीसी) के लिए टेंडर हो चुका है. फिर उसे फाइनल कर कार्यादेश जारी करने में विलंब क्यों हो रहा है? उन्होंने मुजफ्फरपुर में बुडको के कार्यपालक अभियंता से लेकर चीफ इंजीनियर तक को बैठने की बात कही. बावजूद काम की प्रगति नहीं रहने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की. मंत्री ने पटना की तर्ज पर तेजी से स्मार्ट सिटी का काम शुरू करने की सख्त हिदायत अन्य शहर के पदाधिकरियों को दी है.

खासकर पीडीएमसी श्रेई को लेकर कई सवाल मंत्री व प्रधान सचिव ने खड़े किये. श्रेई की ओर से कई डीपीआर के तैयार होने की बात कही गयी. बताया गया कि तत्कालीन नगर आयुक्त संजय दूबे के तबादले के कारण कुछ तकनीकी कारणों से टेंडर ओपेन कर कार्यादेश जारी करने में परेशानी हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन