पकड़े गये युवक को छुड़ाने के लिए बदमाशों का दुकानदार पर हमला
Updated at : 03 Aug 2019 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर के जीरोमाइल चौक स्थित एक जेनरल स्टोर में चोरी करते पकड़ गये युवक को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने दुकानदार पर हमला कर दिया. इस हमले में दुकानदार व अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना पर पुलिस को मौके पर आते देख सभी अपराधी फरार हो गये. […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : अहियापुर के जीरोमाइल चौक स्थित एक जेनरल स्टोर में चोरी करते पकड़ गये युवक को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने दुकानदार पर हमला कर दिया. इस हमले में दुकानदार व अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना पर पुलिस को मौके पर आते देख सभी अपराधी फरार हो गये.
इस दौरान दुकानदार ने चोरी करते पकड़े गये युवक को पुलिस को सौंप दिया. गिरफ्तार युवक की पहचान नगर थाना के बालूघाट बांध निवासी रोहित कुमार के रूप में की गयी. पीड़ित दुकानदार ने थाना में चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दुकानदार अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जीरोमाइल चौक के पूरब पेट्रोल पंप के सामने उनकी जेनरल स्टोर है. चोरी की घटना को देखते हुए रात में दुकान में ही सोते हैं. गुरुवार की रात भी दुकान में ही सो रहे थे. देर रात करीब दो बजे दुकान के अंदर सामान गिरने की आवाज पर जब नींद खुली, तो देखा कि दो युवक दुकान में चोरी कर रहे हैं. शोर मचाते हुए दुकान के स्टाफ के सहयोग से एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा युवक भागने में सफल हो गया.
इस घटना के कुछ ही देर के बाद भाग निकला युवक पांच-छह लोगों के साथ फिर दुकान पर आ धमका. सभी के हाथ में लाठी-डंडे थे. सभी ने पकड़े गये युवक को छुड़ाने का प्रयास किया. विरोध करने पर सभी ने हमला कर दिया. इस दौरान मुझे व मेरे स्टाफ जितेंद्र कुमार के साथ मारपीट काी गयी. मारपीट में जितेंद्र का हाथ टूट गया.
अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये युवक से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




