ePaper

अवैध तरीके से छात्रों का रजिस्ट्रेशन करने में फंसेंगे अफसर व कर्मचारी

Updated at : 28 Jul 2019 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध तरीके से छात्रों का रजिस्ट्रेशन करने में फंसेंगे अफसर व कर्मचारी

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में अवैध तरीके से छात्राें के रजिस्ट्रेशन और परीक्षा का मामला अधिकारियों के गले की फांस बन सकता है. कई कॉलेजों में सरकार से मान्यता मिले बगैर ही नामांकन किया गया और उनका रजिस्ट्रेशन कर विश्वविद्यालय ने परीक्षा भी ले ली. राजभवन के संज्ञान में मामला आने पर विवि को […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में अवैध तरीके से छात्राें के रजिस्ट्रेशन और परीक्षा का मामला अधिकारियों के गले की फांस बन सकता है. कई कॉलेजों में सरकार से मान्यता मिले बगैर ही नामांकन किया गया और उनका रजिस्ट्रेशन कर विश्वविद्यालय ने परीक्षा भी ले ली.

राजभवन के संज्ञान में मामला आने पर विवि को परीक्षा लेने से रोक दी गयी. इसके बाद करीब डेढ़ दर्जन कॉलेजों ने छात्रों के भविष्य का हवाला देकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की और परीक्षा लेकर रिजल्ट देने का अनुरोध किया. कोर्ट के आदेश पर नामांकित छात्र-छात्राओं का कोर्स पूरा कराने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है, लेकिन राजभवन ने दोषी अधिकारी व कर्मचारियों को चिह्नित करते हुए विश्वविद्यालय से रिपोर्ट मांगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन