Aaj Ka Darshan: हर-हर महादेव से गूंजा गरीबनाथ बाबा का दरबार, सुबह से लगी भक्तों की भीड़

बाबा का महाश्रृंगार
Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में सोमवार को भारी भीड़ उमड़ी. सुबह आरती के साथ जलाभिषेक शुरू हुआ. शाम और रात की आरती में भी बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है. आर्टिकल के अंदर करें बाबा का दर्शन…
Aaj Ka Darshan: सावन जैसा माहौल भले न हो, लेकिन सोमवार आते ही मुजफ्फरपुर का गरीबनाथ मंदिर भक्तों की आस्था से सराबोर नजर आया. सुबह होते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा.

सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु
सोमवार सुबह करीब पांच बजे मंदिर के पुजारी पंडित बैजू पाठक ने बाबा गरीबनाथ की आरती की, जिसके साथ ही जलाभिषेक शुरू हो गया. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे हैं. पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक पूजा कराई, वहीं शहर और गांवों से आए लोगों ने सत्यनारायण भगवान की पूजा भी की.
ढाई बजे बंद होगा गर्भगृह
मंदिर प्रशासन के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे आरती के बाद गर्भगृह को बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद शाम चार बजे दोबारा पट खोले जाएंगे. रात साढ़े नौ बजे प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक और पंडित बैजू पाठक द्वारा भव्य आरती की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. आरती के बाद फिर गर्भगृह बंद कर दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










