Muzaffarpur: आज इन इलाकों में 3 घंटे गुल रहेगी बिजली, पहले निपटा लें जरूरी काम

बिजली का पोल
Muzaffarpur News: जिले में आज से 7 मई तक रोजाना 3 घंटे बिजली कटौती होगी. जेल-2 फीडर के कई इलाकों में सुबह 11 से 2 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी. हाई टेंशन लाइन शिफ्टिंग और मेंटेनेंस कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है. जानिए कौन-कौन से इलाके में आज बत्ती गुल रहेगी…
Muzaffarpur News: अगर आप मुजफ्फरपुर के कुछ इलाकों में रहते हैं, तो आज से अगले कुछ दिनों तक बिजली को लेकर थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. बिजली विभाग ने मेंटेनेंस और लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू किया है, जिसके कारण सप्लाई प्रभावित रहेगी.
4 से 7 मई तक चलेगी प्रक्रिया
जानकारी के मुताबिक, हाई टेंशन लाइन के बिजली पोल को शिफ्ट करने और सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए आज से 7 मई तक रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जेल-2 फीडर की बिजली बंद रहेगी.
इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली
इस दौरान सोडा गोदाम, चर्च रोड, माली घाट, कावेरी गैस एजेंसी, फैज कॉलोनी, सेंट्रल जेल, पानी टंकी जेल रोड और जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.
जरूरी काम पहले निपटा लेने की अपील
बिजली विभाग का कहना है कि यह काम जरूरी है, ताकि आगे सप्लाई बेहतर और बिना बाधा के मिल सके. ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे इस समय के दौरान जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि परेशानी कम हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










