रोटरी क्लब मुजफ्फरपुर की नई टीम ने ली शपथ, बालिकाओं के लिए मुफ्त जूडो-कराटे प्रशिक्षण की घोषणा

रोटरी क्लब मुजफ्फरपुर की नई टीम
रोटरी क्लब मुजफ्फरपुर ने अपना 74वां स्थापना एवं पदस्थापना समारोह धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर नई अध्यक्ष रूपा सिन्हा और सचिव निसर्ग शंकर ने शपथ ग्रहण की. क्लब ने आगामी वर्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ बालिकाओं के लिए मुफ्त जूडो-कराटे प्रशिक्षण शुरू करने की घोषणा की है.
Rotary Club Muzaffarpur: स्टेशन रोड स्थित एक होटल में रोटरी क्लब मुजफ्फरपुर का 74वां स्थापना एवं पदस्थापना समारोह आयोजित किया गया. समारोह के दौरान रूपा सिन्हा ने अध्यक्ष और निसर्ग शंकर ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की.
कार्यक्रम में पूर्व जिला गवर्नर संजीव ठाकुर मुख्य अतिथि रहे. वहीं नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह और असिस्टेंट गवर्नर अजीत कुमार अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. इसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न रोटरी क्लबों और इनरव्हील क्लब के पदाधिकारियों ने भाग लिया.
शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस
अध्यक्षीय संबोधन में रूपा सिन्हा ने आगामी वर्ष के लिए क्लब की कार्ययोजना साझा करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कई सेवा परियोजनाएं चलाई जाएंगी.
उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा गतिविधियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई.
बालिकाओं के लिए मुफ्त जूडो-कराटे प्रशिक्षण
क्लब के सचिव निसर्ग शंकर ने बताया कि आने वाले वर्ष में बालिकाओं के लिए नि:शुल्क जूडो-कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, ताकि वे आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बन सकें.
उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, युवा विकास और समाज के वंचित वर्गों के कल्याण से जुड़ी कई सेवा परियोजनाएं भी वर्षभर संचालित की जाएंगी.
बड़ी संख्या में रोटेरियन रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन राकेश चाचान ने मास्टर ऑफ सेरेमनी के रूप में किया.
इस अवसर पर डॉ. एच.एन. भारद्वाज, सुधीर कुमार सिन्हा, गोपाल प्रकाश, शेखर कुमार, रजनीश कुमार, राजकुमार गुप्ता, बबलू चौधरी, बसंत सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Premanshu Shekhar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










