Muzaffarpur में नीट परीक्षा केंद्रों से दो ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, दो जिलों से जुड़े तार

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News neet ug exam solver gang busted nalanda candidates detained

गिरफ्तारी का प्रतिकात्मक फोटो

Muzaffarpur News: नालंदा में सॉल्वर गैंग की गिरफ्तारी के बाद मुजफ्फरपुर के दो केंद्रों से नीट अभ्यर्थी हिरासत में लिए गए हैं. पावापुरी में पकड़े गए गिरोह के पास इन छात्रों के एडमिट कार्ड मिले थे, जिसके बाद पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: नीट यूजी परीक्षा के दौरान बिहार में एक बार फिर सॉल्वर गैंग की सक्रियता सामने आई है. नालंदा जिले के पावापुरी में पुलिस ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही सॉल्वर गैंग के तीन सदस्यों को दबोच लिया. गिरोह के पास से मिले एडमिट कार्ड के आधार पर मुजफ्फरपुर के दो अलग-अलग केंद्रों से दो अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है.

एडमिट कार्ड ने खोला राज

मुजफ्फरपुर में रविवार को 15 केंद्रों पर नीट की परीक्षा आयोजित की गई थी. इसी दौरान एनटीए (NTA) को सूचना मिली कि पावापुरी में पकड़े गए सॉल्वर गैंग के पास जिला स्कूल और मुखर्जी सेमिनरी सेंटर के दो अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड मौजूद हैं. आनन-फानन में एनटीए के निर्देश पर प्रशासन और सिटी कॉर्डिनेटर ने दोनों अभ्यर्थियों की गहन जांच की. जिला स्कूल से पूर्वी चंपारण और मुखर्जी सेमिनरी से नालंदा निवासी अभ्यर्थी को पकड़ा गया.

मिठनपुरा थाने में पूछताछ

जांच के दौरान एक अभ्यर्थी के नाम की स्पेलिंग में अंतर पाया गया है. सूचना मिलते ही मिठनपुरा पुलिस दोनों केंद्रों पर पहुँची और अभ्यर्थियों को थाने ले आई. देर रात नालंदा से आई विशेष टीम ने भी दोनों से घंटों पूछताछ की है. मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार ने बताया कि शुरुआती छानबीन में फिलहाल कुछ भी बेहद संदेहास्पद नहीं मिला है और न ही अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. हालांकि, पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड सॉल्वर गैंग के पास कैसे पहुंचे और इसके पीछे क्या बड़ी साजिश थी.

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

यह भी पढे़ं: Muzaffarpur: आज इन इलाकों में 3 घंटे गुल रहेगी बिजली, पहले निपटा लें जरूरी काम

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन