तीखी धूप और गर्म हवा ने झुलसाया
Updated at : 28 Apr 2019 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : हाल के दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. शनिवार को अधिकतम तापमान 36.2 व न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक गर्मी पड़ रही है. शनिवार को भी गर्मी व उमस से लोगों को राहत नहीं मिली. दोपहर में तेज धूप से लोगों […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : हाल के दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. शनिवार को अधिकतम तापमान 36.2 व न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक गर्मी पड़ रही है. शनिवार को भी गर्मी व उमस से लोगों को राहत नहीं मिली. दोपहर में तेज धूप से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. सुबह आठ बजे से ही गर्मी का अहसास होने लगा है. सुबह 11 बजे के बाद तेज धूप व लू चलने के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना कम हो रहा है.
गर्मी ने दिनभर लोगों को परेशान किया. तेज धूप से लोगों चेहरा झुलसने लगा. सड़क पर भी लोगों की कम भीड़ दिख रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ दिन तापमान में वृद्धि होगी. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि आनेवाले दिनों में मौसम ड्राई रहेगा. इससे गर्मी और उमस बढ़ेगी. बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दाब दक्षिण भारत के राज्यों में शिफ्ट कर गया है. इससे उत्तर बिहार में बारिश की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है.
फनी तूफान का बिहार पर असर पड़ने की संभावना कम.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन चुका हैं, जो तेजी से मजबूत हो रहा है. यह एक फनी नामक साइक्लोन में तब्दील हो सकता है. मौसम विभाग ने भी चक्रवाती तूफान फनी को लेकर केरल में रेड अलर्ट जारी किया है. लेकिन, इसका बिहार पर असर पड़ने की संभावना नहीं दिख रही है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि फनी तूफान का बिहार पर असर पड़ने की संभावना कम है. इसका अधिक असर केरल पर पड़ने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




