Muzaffarpur: बैंक की सराहनीय पहल, मृत ग्राहक के परिजनों को मिला 2 लाख का बीमा क्लेम

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News kanti bihar gramin bank pmjjby insurance claim payment

2 लाख रुपये का क्लेम लेते कस्टमर के परिजन

Muzaffarpur News: कांटी में बिहार ग्रामीण बैंक ने मृतक विजय राम के परिजनों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये का क्लेम दिलाया. बैंक की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: प्रखंड के बिहार ग्रामीण बैंक शहवाजपुर शाखा-2 ने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत एक बड़ी राहत प्रदान की है. बैंक द्वारा एक मृत ग्राहक के परिजनों को बीमा दावा राशि का सफलतापूर्वक भुगतान किया गया है. इस पहल से पीड़ित परिवार को आर्थिक संकट की घड़ी में बड़ा संबल मिला है.

अनाथ बच्चों के लिए सहारा बनी बीमा राशि

मृतक विजय राम की विधवा संजू देवी के बैंक खाते में जैसे ही 2 लाख रुपये की बीमा राशि पहुंची, उनकी आंखों में आंसू छलक आए. संजू देवी ने भावुक होते हुए कहा कि पति के जाने के बाद वह बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित थीं, लेकिन इस राशि ने उन्हें एक नया सहारा दिया है. उन्होंने बैंक प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पैसा उनके बच्चों के पालन-पोषण में सहायक सिद्ध होगा.

शाखा प्रबंधक ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर दिया जोर

शाखा प्रबंधक कुमारी सुष्मिता ने बताया कि आकस्मिक घटनाओं के कारण कई बार परिवार आर्थिक रूप से टूट जाते हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी योजनाएं संजीवनी का काम करती हैं. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि मात्र मामूली प्रीमियम पर उपलब्ध इन योजनाओं से जुड़कर वे अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं.

त्वरित कार्रवाई की समाज ने की सराहना

इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में अधिकारी विजय कुमार और कार्यालय सहायक दीपालिका प्रकाश की भूमिका भी अहम रही. सीएसपी संचालिका सीमा देवी और ग्रामीण विपिन कुमार ने बैंक अधिकारियों की कार्यकुशलता की सराहना की. लोगों ने कहा कि यदि सभी बैंक इसी तरह तत्परता दिखाएं, तो सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक आसानी से पहुंच सकेगा. यह उदाहरण समाज में बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन