Muzaffarpur News: तुर्की में बड़ा हादसा, पोखर में डूबने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
Muzaffarpur News turki woman drowns in pond chajan dardha village news

महिला के डूबने की सूचना पर घटनास्थल पर जुटी भीड़

Muzaffarpur News: तुर्की थाना क्षेत्र में पोखर में पैर फिसलने से डूबने के कारण सविता देवी नामक महिला की मौत हो गई. स्थानीय वार्ड सदस्य और ग्रामीणों की मदद से शव निकाला गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: जिले के तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत छाजन दरधा गांव में बुधवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई है. यहाँ एक पोखर में डूबने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सुबह पैर फिसलने से हुआ हादसा

मृतका की पहचान स्थानीय निवासी संतोष मांझी की पत्नी सविता देवी (40) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सविता बुधवार तड़के घर से पोखर की ओर गई थी. इसी दौरान पोखर के किनारे अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चली गई. जब तक कोई उसे बचाने पहुँचता, डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी.

समाजसेवी और ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव

घटना की सूचना मिलते ही पोखर के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय समाजसेवी और वार्ड सदस्य पप्पू निषाद ने तुरंत सक्रियता दिखाई और उनकी मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया. पप्पू निषाद ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर तुर्की थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला डूबने से हुई दुर्घटना का प्रतीत होता है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से अजय कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन