एइएस के संदिग्ध मरीज की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2019 1:52 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच के पीआइसीयू वार्ड में इलाज के दौरान एइएस संदिग्ध बच्चे की मौत हो गयी. मृतका सिवाईपपट्टी के कोदरीयाघाट के राम सागर राय की चार वर्षीय पुत्री नंदिनी कुमारी थी. उसे एक सप्ताह से बुखार लग रहा था. दो दिन पहले अचानक चमकी भी होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गये थे. इसके […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच के पीआइसीयू वार्ड में इलाज के दौरान एइएस संदिग्ध बच्चे की मौत हो गयी. मृतका सिवाईपपट्टी के कोदरीयाघाट के राम सागर राय की चार वर्षीय पुत्री नंदिनी कुमारी थी. उसे एक सप्ताह से बुखार लग रहा था. दो दिन पहले अचानक चमकी भी होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गये थे. इसके बाद उसे गुरुवार की सुबह एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था.

इधर, चमकी बुखार से पीड़ित चार बच्चों को शुक्रवार को भर्ती कराया गया. डॉक्टर सभी बच्चों को पीआईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिये. भर्ती होने वाले बच्चों में सीतामढ़ी के टिकौली के शिवशंकर मुखिया की आठ वर्षीय बेटी चांदनी कुमारी, हथौड़ी थानाक्षेत्र के अम्मा के कंचन झा का आठ वर्षीय पुत्र उत्सव कुमार, पूसा की शर्मिला देवी का 13 माह के पुत्र अभिराज कुमार, मोतिहारी के टिकुलिया के मीना देवी के पांच वर्षीय पुत्र ननकी कुमार शामिल है.
उत्सव के परिजन ने बताया कि वह गुरुवार की रात खेल रहा था. अचानक तेज बुखार के बाद चमकी होने लगी. वहीं, अभिराज कुमार को कई दिनों से बुखार लग रहा था. केजरीवाल में बीते पांच दिन से भर्ती था. शुक्रवार को स्थिति बिगड़ने पर एसकेएमसीएच भेज दिया गया. सत्यम को शुक्रवार की सुबह अचानक से बुखार हुआ, इसके बाद चकमी होने लगा. उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. पीआइसीयू वार्ड में दो दिनों से भर्ती बाबुल की हालत में सुधार आया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन