भूमि विवाद में दो गुटों में जम कर मारपीट, आठ गंभीर रूप से जख्मी
Updated at : 22 Apr 2019 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया में जमीन विवाद में रविवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से वार कर दो महिला समेत पांच लोगों को जख्मी कर दिया. वहीं, दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गये. घटना […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया में जमीन विवाद में रविवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से वार कर दो महिला समेत पांच लोगों को जख्मी कर दिया. वहीं, दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गये. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.
दो एसकेएमसीएच रेफर
घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. बताया गया कि दोनों पक्षों में काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है.
उक्त विवादित जमीन पर एक पक्ष के लोग निर्माण कार्य कराने पहुंचे थे. इसका दूसरे पक्ष ने विरोध शुरू किया, तो उनके बीच विवाद शुरू हो गया. कुछ देर बाद दोनों पक्षों में मारपीट व हिंसक झड़प शुरू हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




