टैक्स वसूली को अटैच किया अकाउंट, नहीं मिली राशि

Updated at : 10 Mar 2019 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
टैक्स वसूली को अटैच किया अकाउंट, नहीं मिली राशि

मुजफ्फरपुर : राज्य कर विभाग के लिए वैट टैक्स की दो करोड़ की वसूली मुसीबत बन गयी है. बार-बार नोटिस के बाद विभाग ने टैक्स बकाया रखने वाले 153 कारोबारियों में करीब 50 कारोबारियों का अकाउंट अटैच किया, लेकिन इनमें से कई कारोबारियों के अकाउंट में रुपये नहीं थे. अब विभाग ऐसे कारोबारियों के खिलाफ […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : राज्य कर विभाग के लिए वैट टैक्स की दो करोड़ की वसूली मुसीबत बन गयी है. बार-बार नोटिस के बाद विभाग ने टैक्स बकाया रखने वाले 153 कारोबारियों में करीब 50 कारोबारियों का अकाउंट अटैच किया, लेकिन इनमें से कई कारोबारियों के अकाउंट में रुपये नहीं थे. अब विभाग ऐसे कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुख्यालय से निर्देश मांगा है. राज्य कर विभाग को मार्च तक बकाया टैक्स वसूल करने का निर्देश है, लेकिन कारोबारियों के टैक्स भुगतान नहीं करने से विभाग 50-60 लाख की वसूली ही कर पाया है.

राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ज्योतिंद्र कुमार ने कहा कि वैट के तहत बकाया वसूली के लिए कारोबारियों का अकाउंट अटैच किया जा रहा है. जिन कारोबारियों के अकाउंट में रुपये नहीं है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. विभाग को इस महीने तक बकाया वसूली कर लेना है. इसके लिए उत्तर बिहार के सभी अंचलों को निर्देश जारी कर दिया गया है. बकाया रखने वाले वैसे कारोबारी जो सेंट्रल जीएसटी के वस्तु व सेवा कर विभाग में निबंधित हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन