मुजफ्फरपुर : 1.12 करोड़ रुपये बरामदगी में हवाला कारोबारी की तलाश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : चांदनी चौक से सोमवार की देर रात तीन अलग- अलग गाड़ियों से एक करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये की बरामदगी की जांच 18 घंटों से की जा रही है. मंगलवार को जांच के लिए इनकम टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर प्रणव कोले भी अहियापुर थाने पहुंचे. कैश के साथ हिरासत में लिये गये […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : चांदनी चौक से सोमवार की देर रात तीन अलग- अलग गाड़ियों से एक करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये की बरामदगी की जांच 18 घंटों से की जा रही है.
मंगलवार को जांच के लिए इनकम टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर प्रणव कोले भी अहियापुर थाने पहुंचे. कैश के साथ हिरासत में लिये गये तीनों लोगों से इनकम टैक्स के वार्ड वन के आइटी अधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पूछताछ जारी थी. इनकम टैक्स व जिला पुलिस को हवाला कारोबारी की तलाश है. एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि अनुसंधान प्रभावित होने की वजह से नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है. पकड़े गए एक व्यक्ति ने बताया है कि वह तीन माह से यह धंधा कर रहा है. पटना से रक्सौल रुपया पहुंचाने पर उसे प्रति खेप पांच सौ और प्रति लाख पचास रुपये कमीशन मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










