1.12 करोड़ बरामदगी में हवाला कारोबारी की तलाश

मुजफ्फरपुर : चांदनी चौक से सोमवार की देर रात तीन अलग-अलग गाड़ियों से एक करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये की बरामदगी में 18 घंटों से जांच जारी है. मंगलवार को इनकम टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर प्रणव कोले अहियापुर थाने पहुंचे. देर शाम तक कैश के साथ हिरासत में लिये गये तीनों लोगों से इनकम […]
मुजफ्फरपुर : चांदनी चौक से सोमवार की देर रात तीन अलग-अलग गाड़ियों से एक करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये की बरामदगी में 18 घंटों से जांच जारी है. मंगलवार को इनकम टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर प्रणव कोले अहियापुर थाने पहुंचे. देर शाम तक कैश के साथ हिरासत में लिये गये तीनों लोगों से इनकम टैक्स के वार्ड वन के आईटी अधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पूछताछ जारी थी.
तीनों की पहचान पटना के रोहित अग्रवाल, रक्सौल के रंजन कुमार गुप्ता व रांची के रविंद्र कुमार चौधरी के रूप में हुई है. पूछताछ के बाद इनकम टैक्स व पुलिस को हवाला कारोबारी की तलाश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




