धूप में तल्खी, 30.5 पर पारा

मुजफ्फरपुर : कड़क धूप निकलने से शनिवार को दिन का पारा 30 डिग्री के ऊपर चढ़ गया. 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी हुई है. फरवरी माह में ही पारा 30 के पार होने पर उम्मीद की जा रही है कि आनेवाले दिनों […]
मुजफ्फरपुर : कड़क धूप निकलने से शनिवार को दिन का पारा 30 डिग्री के ऊपर चढ़ गया. 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी हुई है. फरवरी माह में ही पारा 30 के पार होने पर उम्मीद की जा रही है कि आनेवाले दिनों में तापमान में और बढोतरी होगी.
पिछले साल 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया था. इधर, आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश के सभी डीएम को पत्र लिख कर पूरे बिहार में बारिश के साथ ओलापात की संभावना जतायी है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बिहार में टर्फ होने के बाद सोमवार से बुधवार तक बारिश और ओलापात की चेतावनी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




