मुजफ्फरपुर : साइबर अपराधियों ने दूसरे के खाते में 38 हजार रुपये कर दिये ट्रांसफर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : गोबरसही स्थित एसबीआइ एटीएम से रुपये निकासी करने आये युवक को साइबर अपराधियों ने 38 हजार रुपये की चपत लगा दी. उसके खाता से रुपये ट्रांसफर कर लिये. इस बाबत गोबरसही निवासी प्रशांत कुमार ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि सोमवार की सुबह 10 बजे वह एटीएम से रुपये […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : गोबरसही स्थित एसबीआइ एटीएम से रुपये निकासी करने आये युवक को साइबर अपराधियों ने 38 हजार रुपये की चपत लगा दी. उसके खाता से रुपये ट्रांसफर कर लिये. इस बाबत गोबरसही निवासी प्रशांत कुमार ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बताया कि सोमवार की सुबह 10 बजे वह एटीएम से रुपये की निकासी करने गया. इस दौरान हेलमेट पहने हुआ एक व्यक्ति पीछे हटने को कहने लगा. जैसे ही वह वहां से हटे इसके बाद आरोपित पर शक हुआ. दोबारा बैलेंस चेक करने के लिए एटीएम में गये, तो उनके खाते से 38 हजार रुपये दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया था.
पानापुर में मारपीट कर बाइक लूटी
पानापुर. ओपी क्षेत्र के खरिका ढाला के समीप बुधवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक राहगीर को मारपीट कर बाइक समेत नकदी लूट ली.
घटना के बाद अपराधी फरार हो गये. स्थानीय लोग जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए क्लिनिक में ले गये. ओपी अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस ने जांच की है. रात तक थाने में पीड़ित ने आवेदन नहीं दिया है. रात्रि गश्ती की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










