जफ्फरपुर : रेलवे ट्रैक पर लेट गया युवक ऊपर से गुजर गयी ट्रेन, मौत
Updated at : 02 Feb 2019 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के पास देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक युवक ने ट्रेन के नीचे लेटकर अपनी जान दे दी. ट्रेन गुजरने के बाद जानकारी हुई तो प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गयी. यात्रियों ने आनन-फानन में जीआरपी को इस बात की सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के पास देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक युवक ने ट्रेन के नीचे लेटकर अपनी जान दे दी. ट्रेन गुजरने के बाद जानकारी हुई तो प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गयी. यात्रियों ने आनन-फानन में जीआरपी को इस बात की सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. युवक की पहचान मुशहरी के छपरामेघ निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है.
घटना की सूचना पर जंक्शन पहुंचे सोनू के परिजनों ने बताया कि हाजीपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता था. वह किसी काम से अपने दोस्त के यहां सीतामढ़ी गया था. वहां से आने के बाद वह प्लेटफॉर्म पर घूम रहा था. वह पहले प्लेटफॉर्म संख्या तीन व चार पर भी गया था. इसी बीच पटना-जयनगर इंटरसिटी के आने का एनाउंस किया गया, तो वह प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आ गया. ट्रेन आने से पहले सोनू प्लेटफॉर्म संख्या एक के ट्रैक पर जाकर लेट गया.
इसी बीच ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गयी. ट्रेन जाने के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने जीआरपी को इस बात की सूचना दी. जीआरपी ने शव की पहचान करते हुए उसके परिजनों को घटना के बारे में सूचना दी. जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है या ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा. शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द किया जायेगा.
आत्महत्या से उठ रहे सवाल
परिजनों के अनुसार वह ठीक था. वह सुबह दोस्त के घर जाने की बात कहकर घर निकला था. दोपहर में उसने फाेन भी किया था. उसके बाद अचानक शाम को आत्महत्या की खबर मिली. बताते हैं कि वह किसी बात को लेकर टेंशन में था. कई दिनों से ठीक से सो नहीं पा रहा था. वह किस कारण से परेशान था, परिजनों को भी नहीं पता. हालांकि स्टेशन पहुंचे परिजन कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थे.
घर में सबसे छोटा दुलारा था सोनू
सोनू अपने घर में सबसे छोटा था. वह सबकी मदद के लिए हमेशा आगे रहता था. गांव के लोगों के साथ वह हर सामाजिक काम में आगे रहता था. गांव के लोगों ने बताया कि वह नेक दिल इंसान था. जरूरी पड़ने पर वह देर रात कोई काम से मना नहीं करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




