सीएस ने खुद किया मरीजों का इलाज

Updated at : 25 Jun 2014 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
सीएस ने खुद किया मरीजों का इलाज

मुजफ्फरपुर: सदर अस्पताल में मंगलवार को इमरजेंसी वार्ड में आये मरीजों को देखने खुद सिविल सजर्न पहुंचे. इस दौरान उन्होंने तीन मरीजों का इलाज भी किया. इसमें से एक को भरती, एक को एसकेएमसीएच व एक का प्राथमिक इलाज कर उनको रिलीज किया. सीएस को इमरजेंसी वार्ड में मरीजों का उपचार करते देख सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: सदर अस्पताल में मंगलवार को इमरजेंसी वार्ड में आये मरीजों को देखने खुद सिविल सजर्न पहुंचे. इस दौरान उन्होंने तीन मरीजों का इलाज भी किया. इसमें से एक को भरती, एक को एसकेएमसीएच व एक का प्राथमिक इलाज कर उनको रिलीज किया. सीएस को इमरजेंसी वार्ड में मरीजों का उपचार करते देख सदर अस्पताल में अपरा-तफरी जैसा माहौल बन गया.

जानकारी हो कि, दोपहर साढ़े बारह बजे सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद हो चुका था. इसी बीच सवा एक बजे के करीब रत्नपुरा सरैया निवासी गणोश महतो को अचेत अवस्था में उनके पुत्र पप्पू सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचा.

जहां एक ड्रेसर रूपक कुमार के अलावा कोई नहीं था. मरीज को वार्ड में लाने के बाद ड्रेसर चिकित्सक को बुलाने गया. तब उसे जानकारी मिली की दोपहर शिफ्ट में तैनात डॉक्टर पीएन वर्मा व फर्मासिस्ट कौशल किशोर अस्पताल में मौजूद नहीं है. इसकी सूचना सीएस को दी गई. इस पर सीएस ने पहल करते हुए स्वयं इमरजेंसी वार्ड पहुंचे. जहां उन्होंने सरैया रत्नपुरा से आये मरीज गणोश महतो का इलाज किया और उन्हें तत्काल मेल सजिर्कल वार्ड में भरती भी कराया. वहीं, छोटी कल्याणी निवासी पारस नाथ द्विवेदी की पत्नी राम सखी देवी का प्राथमिक उपचार कर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन