बिहार संपर्क क्रांति सहित चार ट्रेनों के पैंट्रीकार का रद्द हो सकता है लाइसेंस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2019 9:28 AM
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल से गुजरने वाली वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस व दरभंगा से लोकमान्य तिलक की ओर जाने वाली पवन एक्सप्रेस के पैंट्रीकार के लाइसेंस को रद्द किया जा सकता है. सोनपुर के सीनियर डीसीएम ने वैशाली सुपर फास्ट समेत चार ट्रेनों के पैंट्री कार लाइसेंस को रद्द करने की […]
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल से गुजरने वाली वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस व दरभंगा से लोकमान्य तिलक की ओर जाने वाली पवन एक्सप्रेस के पैंट्रीकार के लाइसेंस को रद्द किया जा सकता है. सोनपुर के सीनियर डीसीएम ने वैशाली सुपर फास्ट समेत चार ट्रेनों के पैंट्री कार लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंसा आइआरसीटीसी को की है. रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 4 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक इन चारों ट्रेनों की पैंट्रीकार की विशेष जांच कराई गई थी. जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाई गई.
इस आधार पर पैंट्री कार का लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव सोनपुर मंडल के सीनियर डीसीएम ने आइआरसीटीसी को भेजा है. जिसमें इन ट्रेनों को शामिल किया गया है. वहीं इस बावत सोनपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम एके पांडेय ने बताया कि महत्वपूर्ण ट्रेनों के पैंट्रीकार की जांच कैटरिंग इंस्पेक्टर के माध्यम से करायी गयी थी. जिसमें यात्रियों को उपलब्ध कराये जा रहे खाद्य सामाग्रियों में गड़बड़ी पायी गयी थी. जिसके बाद कार्रवाई करने की अनुशंसा आइआरसीटीसी से की गयी थी.
इधर, रेल सूत्रों की मानें तो पैंट्रीकार का औचक निरीक्षण छपरा से लेकर गोरखपुर के बीच किया गया था. 4 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक लगातार टीम ने ट्रेनों की जांच की. साथ ही यात्रियों को मिलने वाले खाद्य पदार्थों पर नजर रखी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










