मीनापुर में 10 राउंड चली गोली, व्यवसायी जख्मी
Updated at : 14 Jan 2019 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मीनापुर थाना क्षेत्र के छपरा नेहालपुर गांव में अलाव ताप रहे बालू-गिट्टी व्यवसायी नवीन कुमार (30 वर्ष) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. गोली माथे के बीचों- बीच लगी है. गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण अपने- अपने घर से निकलने लगे. ग्रामीणों में दहशत फैलाने के लिए बदमाश हवाई […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मीनापुर थाना क्षेत्र के छपरा नेहालपुर गांव में अलाव ताप रहे बालू-गिट्टी व्यवसायी नवीन कुमार (30 वर्ष) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. गोली माथे के बीचों- बीच लगी है.
गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण अपने- अपने घर से निकलने लगे. ग्रामीणों में दहशत फैलाने के लिए बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये. गंभीर स्थिति में नवीन कुमार को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
घटना के बारे में जख्मी के परिजनों ने बताया कि नवीन का रामपुर हरि में बालू- गिट्टी का दुकान है. रविवार की रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर अलाव ताप रहा था. इस बीच तीन बाइक पर सवार पांच लोग वहां पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी. नवीन किसी तरह से जान बचाकर वहां से भाग निकला. लेकिन, एक गोली उसके माथे के बीचों – बीच छेदती हुई निकल गयी.
हमला करनेवाले सभी बदमाश शराब कारोबार से जुड़े है. पिछले सप्ताह उत्पाद विभाग की टीम ने उनके गांव से काफी मात्रा में शराब बरामद किया था. बदमाशों का कहना था कि नवीन ने ही उसका शराब पकड़ा दिया है. इसी कारण सभी कारोबारी उसकी हत्या करने के लिए पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




