मुजफ्फरपुर : दो माह में गृहभेदन व चोरी की 474 घटनाएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2018 3:41 AM
विज्ञापन
रवींद्र कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर : गांव से लेकर शहर तक चोरी की बढ़ती घटनाओं से जिले के लोग खौफजदा हैं. एक अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच चोरों ने 474 चोरी व गृहभेदन की घटनाओं को अंजाम दिया. यदि चोरी गये नगद, आभूषण, कपड़े, वाहन आदि की कीमत रुपये में आंकी जाये तो यह करोड़ों […]
विज्ञापन
रवींद्र कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर : गांव से लेकर शहर तक चोरी की बढ़ती घटनाओं से जिले के लोग खौफजदा हैं. एक अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच चोरों ने 474 चोरी व गृहभेदन की घटनाओं को अंजाम दिया. यदि चोरी गये नगद, आभूषण, कपड़े, वाहन आदि की कीमत रुपये में आंकी जाये तो यह करोड़ों रुपये होगा.
विभिन्न थानों में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अक्तूबर माह में गृहभेदन की 37 व चोरी की 237 घटनाएं घटी. नवंबर में गृहभेदन की 27 व चोरी की 173 घटनाओं को चोरों ने अंजाम दिया. शहरी क्षेत्र में अहियापुर, मिठनपुरा व सदर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं अधिक घटी है. ग्रामीण क्षेत्रों में मनियारी और हथौड़ी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक ज्यादा है. पुलिस अबतक शायद ही किसी मामले में चोरी के सामान को बरामद नहीं कर पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










