ePaper

मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामला : ब्रजेश ठाकुर के दो करीबियों की सीबीआई रिमांड 3 दिन बढ़ी

Updated at : 03 Dec 2018 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामला : ब्रजेश ठाकुर के दो करीबियों की सीबीआई रिमांड 3 दिन बढ़ी

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने सोमवार को बालिका गृह यौन शोषण मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के दो करीबी सहयोगियों की सीबीआई रिमांड अवधि तीन दिनों तक के लिए और बढ़ा दी. विशेष पोस्को अदालत के न्यायाधीश आरपी तिवारी ने ब्रजेश की करीबी सहयोगी मधु कुमारी और उनके बालिका गृह […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने सोमवार को बालिका गृह यौन शोषण मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के दो करीबी सहयोगियों की सीबीआई रिमांड अवधि तीन दिनों तक के लिए और बढ़ा दी. विशेष पोस्को अदालत के न्यायाधीश आरपी तिवारी ने ब्रजेश की करीबी सहयोगी मधु कुमारी और उनके बालिका गृह के चिकित्सक अश्विनी की सीबीआई रिमांड अवधि सोमवार को तीन दिनों तक के लिए और बढ़ा दी.

न्यायाधीश ने गत शुक्रवार को इन तीनों की सीबीआई रिमांड अवधि को सोमवार तक तीन दिनों तक के लिए बढ़ाया था. मधु और अश्विनी गत 21 नवंबर से जांच एजेंसी की हिरासत में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन