मधु सीबीआई की गिरफ्त में, पूछताछ

Updated at : 21 Nov 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
मधु सीबीआई की गिरफ्त में, पूछताछ

मुजफ्फरपुर : बालिका गृहकांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर की करीबी रही शाइस्ता प्रवीण उर्फ मधु मंगलवार को नाटकीय अंदाज में सीबीआई के समक्ष उपस्थित हो गयी. दोपहर 12:30 बजे सीबीआई के इंस्पेक्टर कुमार अभिनव उसे लेकर हाथी चौक स्थित कैंप कार्यालय ले गये, जहां उससे आठ अधिकारियों की टीम लगातार पूछताछ कर रही है. […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बालिका गृहकांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर की करीबी रही शाइस्ता प्रवीण उर्फ मधु मंगलवार को नाटकीय अंदाज में सीबीआई के समक्ष उपस्थित हो गयी. दोपहर 12:30 बजे सीबीआई के इंस्पेक्टर कुमार अभिनव उसे लेकर हाथी चौक स्थित कैंप कार्यालय ले गये, जहां उससे आठ अधिकारियों की टीम लगातार पूछताछ कर रही है.
बालिका गृह कांड में बतौर आरोपी मधु का नाम नहीं है, लेकिन सीबीआई सूत्रों के मुताबिक उससे पूछताछ के बाद उसे 14 दिनों के बाद कोर्ट में पेश किया जायेगा.
शाइस्ता प्रवीण उर्फ मधु पर आरोप है कि वह बालिका गृह की बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाती थी और सेक्स के बारे में बताती थी. बालिका गृह भवन के पीछे स्वाधार गृह में रह कर वह सेवा संकल्प एवं विकास समिति का संचालन करती थी. सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक, यह खुलासा बच्चियों ने पूछताछ के दौरान किया था. मधु रेड लाइट एरिया में ही रहती थी.
उसके साथ एनजीओ में उसकी दो बहन भी काम करती थी, जो छापेमारी के बाद से फरार है. मधु से पूछताछ में सीबीआई को कई अहम जानकारी मिली है. सीबीआई को अब उसके रिश्तेदार राज व विक्की की तलाश है. बालिका गृह की बच्चियों के साथ गलत करने में इन दोनों की संलिप्तता की जानकारी सीबीआई को मिली है. इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए भी सीबीआई ने कई जगहों पर छापेमारी की है.
इसके पूर्व मधु मगलवार की सुबह आठ बजे रक्सौल से मुजफ्फरपुर आने वाली बस से चांदनी चौक उतरी. वहां से सीधे कोर्ट पहुंची. चार घंटे के बाद अधिवक्ता प्रियरंजन अन्नु के सहयोग से सीबीआई के अधिकारी उसे पूछताछ के लिए ले गये. अधिवक्ता ने बताया कि वह कानूनी सलाह लेने आयी थी. उसे जानकारी थी कि सीबीआई उसे खोज रही है तो मैंने सलाह दी कि आप अपनी गवाही सीबीआई को दीजिए. इसी क्रम में वह सीबीआई के समक्ष उपस्थित हुई है.
सीबीआई को सहयोग करूंगी:मधु
मधु ने कहा कि बालिका गृहकांड से मेरा कोई लेना-देना नहीं है. मैं अपनी संगठन वामा शक्ति वाहिनी का संचालन करती हूं. ब्रजेश ठाकुर के संबंध में पूछने पर उसने कहा कि उनसे मेरा कोई कनेक्शन नहीं है. बतौर कार्यकर्ता मैं केवल उनके एनजीओ से जुड़ी हूं. मैं बालिका गृह भी नहीं जाती थी. वहां क्या होता था, मुझे कुछ पता नहीं है. इस केस में मैं जितना भी जानती हूं, वे बातें सीबीआई को बताने के लिए तैयार हूं. इसलिए सीबीआई के समक्ष उपस्थित हुई हूं.
सीबीआई को सहयोग
फरारी के संबंध में कहा कि मैं भागी हुई नहीं थी. इस केस मैं आरोपित नहीं हूं. अब तक पुलिस की चार्जशीट या बच्चियों के बयान में मेरा नाम नहीं है. इस केस में मैं अभियुक्त भी नहीं हूं. बालिका गृह की लापता बच्चियों के बारे में कहा कि मुझे भी मीडिया के माध्यम से ही जानकारी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन